Play Flows एक मजेदार और रंजनीय खेल है, जिसमे पथ खींचने के द्वारा आपको एक ही रंग के बिंदुओं को जोड़ना है, जो बोर्ड में भर जाते हैं। यदि आपको इस प्रकार के खेल पसंद हैं, तो आप खुशकिस्मत हैं, चूँकि आप इस एप्प को वाकई पसंद करेंगे।
Play Flows का गेमप्ले बहुत सरल है। आपको केवल समान रंग के बिंदुओं को जोड़ना है। उदाहरण के लिए, आपको लाल बिंदु को दूसरे लाल बिंदु से ही जोड़ना है, नीले बिंदु को दूसरे नीले से, और इसी तरह; इस प्रकार पथ बनते हैं जो एक बिंदु से आरम्भ होते हैं और दूसरों के आस-पास से अपना रास्ता बनाते हैं। ये सब आप केवल अपनी उंगली से कर सकते हैं। यह इतना सरल है!
हालाँकि खेल का उद्देश्य सुपर सरल लगता है, खेलते खेलते आपको पता चलता है, कि यह वास्तव में, मुश्किल है। आप विभिन्न साइज के बोर्ड पर भी खेल सकते हैं। जितना बड़ा बोर्ड होता है, स्तर पार करना उतना मुश्किल होता है। आपको याद रखना है, कि पथ से भरा बोर्ड पर सब खाली बॉक्स भरने तक आप स्तर पार नहीं कर सकते हैं।
Play Flows इस प्रचलित खेल फॉर्मेट का एक शानदार संस्करण है, जिसे खेलना आप जरूर पसंत करेंगे। इस एप्प में सैकड़ों स्तर हैं, लिहाजा वास्तव में मजे की गारन्टी है!
कॉमेंट्स
Play Flows के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी